शनिवार 3अगस्त को प्रशासनिक न्यायमूर्ति के निर्देश पर पूर्व सूचना अनुसार माननीय जनपद न्यायाधीश (OSD) जनपद अमेठी अपराह्न 1 बजे नवनिर्मित आउट लाइन सिविल कोर्ट का निरीक्षण कर समस्त अधिवक्ताओं से वार्ता की और आश्वासन दिया कि वे एक छोटा गेट दक्षिण -पशिम की तरफ अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु खुलवाने के लिए संस्तुति करते हैं जो कोर्ट आवर में खुला रहेगा। 
               उनके साथ  उनके द्वारा दिए गए इस आश्वासन से अधिवक़्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत, गुरु प्रसाद त्रिपाठी, सोम प्रकाश मिश्र, के पी श्रीवास्त्व, कृष्ण कुमार, प्रदीप सिंह,अजय सिंह, अवधेश सिंह, विन्देश्वरी मिश्र, कृष्णानन्द मिश्र,  सुनील यादव, राजेंद्र यादव, राजेश, राकेश, रविनन्दन रविकांत, सुग्रीव,शिव कुमार ,राजीव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव, महासचिव BAM