मुसाफिरखाना, अमेठी। उ प्र बार काउंसिल के समर्थन में अधिवक्तागण रहे कार्य से विरत, दिया ज्ञापन
    उ0 प्र0 बार काउंसिल के बार-२ प्रयास के वायुजूद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अधिवक्ता कल्याण निधि में पूर्व सरकार द्वारा घोषित अंशदान ₹40 करोड़ वार्षिक दो वर्ष से न करने, अधिवक्ताओं की प्रदेश में हो रही हत्याओं,आदि अनेक माँगो को लेकर विरोध दिवस बार एसो. मुसाफिरखाना जनपद अमेठी  में भी मनाया गया। साथ ही  अधिवक्तागण कार्य से विरत रहे व मुख्यमंत्री को संबोधित  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी अध्यक्ष बलदेव सिंह व महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने  उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद, जय बख्श सिंह, रमाशंकर, राधेश्याम लाल, धर्मेंद्र, संजय, सुनील यादव , रमेश, गणेश, अवधेश, प्रदीप, राकेश, अंजनी, सुग्रीव, कृष्णानन्द, आदि पचासों अधिवक्ता मौजूद रहे।