उ प्र बार काउंसिल के आवाह्न पर अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस
मुसाफिरखाना, सिविल कोर्ट और तहसील के अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश में ग्राम न्यायलयों की स्थापना का पुरजोर विरोध करते हुए शुक्रवार को विरोध दिवस मनाया तथा इस सम्बन्ध में   ज्ञापन दिया । माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद, महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश, विधि मंत्री भारत सरकार, व अमेठी साँसद स्मृति ईरानी को सौंपे अधिवक्ता संघ के  महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अपने 5सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में ग्राम न्यायलयों में आने वाली परेशानियों के सम्बन्ध में शासन का ध्यान आकर्षित किया । इस अवसर पर अध्यक्ष बलदेव सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, के. पी. श्रीबास्तव, राजेश ,राकेश रमेश, महेश, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।